
UP पंचायत चुनाव नतीजे से BJP सतर्क, विधानसभा चुनाव पर चर्चा के लिए नड्डा ने बुलाई बैठक
AajTak
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को पार्टी के सभी राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की बैठक बुलाई है जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया जाएगा.
यूपी पंचायत चुनाव के परिणाम से सतर्क भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब एक्टिव मोड में आ गई है. बीजेपी अभी से ही आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. इसके लिए पार्टी में बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को पार्टी के सभी राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की बैठक बुलाई है जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा की ओर से बुलाई गई बैठक पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय में होगी. जेपी नड्डा ने यह बैठक शाम तीन बजे से बुलाई है जिसमें पार्टी के सभी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शामिल होंगे. इस बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों पर मंथन किया जाएगा. पार्टी की चुनाव तैयारियों के संबंध में रूपरेखा पर भी बैठक में मंथन की बात कही जा रही है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










