
UP: नोएडा पुलिस का एक्शन, 2 घंटे में 2 एनकाउंटर
AajTak
यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों की 2 मुठभेड़ हुईं. इसमें एक आरोपी गौहत्या में शामिल है, जबकि दूसरा लुटेरा है. दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है.
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में भले ही योगी 2.0 की शुरुआत आधिकारिक रूप से 25 मार्च से होगी, लेकिन अपराधियों पर शिकंजा तेजी से कसता जा रहा है. अपराधियों की काली कमाई पर बुलडोजर चलने के बाद अब फरार चल रहे बदमाशों का एनकाउंटर शुरू हो गया है. इसी क्रम में सोमवार को 2 घंटे में दो मुठभेड़ हुईं. एक मुठभेड़ नोएडा के सेक्टर-58 तो दूसरी ग्रेटर नोएडा में हुई.
बता दें कि नोएडा सेक्टर-58 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगी है. बदमाश रियाज़ उर्फ सोनू कसाई गौ तस्कर बताया जा रहा है. उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था. पुलिस ने मुठभेड़ में सोनू कसाई को गिरफ्तार किया है. पुलिस अफसरों का कहना है गौ हत्या करने वाले तस्करों के खिलाफ नोएडा पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा.
वहीं दूसरी मुठभेड़ ठीक एक घंटे बाद ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में हुई. यहां बदमाश मिर्जापुर कट के पास चेकिंग के दौरान बाइक से भागने की कोशिश कर रहा था. बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी. बचाव में पुलिस ने फायरिंग की, तो गोली उसके पैर में लगी. पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार बदमाश मयूर विहार के चिल्ला का रहने वाला है. आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. वह लूट और गैंगस्टर की वारदात में जेल जा चुका है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










