
UP: नोएडा की सोसाइटी में देर रात तक चल रही थी पार्टी, यूक्रेन की महिला समेत 15 गिरफ्तार
AajTak
मौके पर कुल 12 लोग लॉकडाउन के नियमो का उल्लंघन करते पाए गए. पुलिस ने इनसे कड़ाई से पूछताछ की तो जानकारी मिली कि संबंधित फ्लैट में रहने वाला एमबी मलिक दो महिलाओं के साथ नशे का कारोबार करता है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना कर्फ्यू की धज्जियां उड़ाते हुए पार्टी चल रही थी. नोएडा फेज 2 थाना क्षेत्र की एटीएस सोसाइटी में देर रात छापेमारी कर पुलिस ने पार्टी करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में पति-पत्नी के साथ ही यूक्रेन की एक महिला भी शामिल है. इन सभी के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक नोएडा के फेज 2 थाने की पुलिस को सूचना मिली कि एटीएस विलेज सेक्टर 93 में काफी लोग लॉकडाउन और प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन कर बिना सोशल डिस्टेंसिग के नाच-कूद रहे हैं. पार्टी चल रही है. इस सूचना के आधार पर थाना फेज 2 की पुलिस ने उस फ्लैट पर छापेमारी की जहां पार्टी की सूचना थी. पुलिस पहुंची तो पार्टी चल रही थी.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










