
UP निकाय चुनाव: बृजेश पाठक, नंदी, बृजभूषण, दिनेश ...BJP के वो दिग्गज जिनके इलाके में नहीं खिल पाया कमल
AajTak
उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने भले ही क्लीन स्वीप कर दिया हो, लेकिन योगी सरकार के कई मंत्रियों के गढ़ में पार्टी को करारी मात मिली है. बृजेश पाठक अपने कस्बे की सीट नहीं बचा सके तो नंद गोपाल नंदी और दयाशंकर मिश्र दयालु जैसे मंत्रियों के बूथ पर कमल नहीं खिल सका.
उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने भले ही सभी 17 मेयर सीटों पर कब्जा जमाकर इतिहास रच दिया हो लेकिन पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं और योगी सरकार के मंत्रियों के क्षेत्र में बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा है. पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के गढ़ में बीजेपी हारी तो डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के गांव में कमल नहीं खिल सका.
कल्याण सिंह के अतरौली में बीजेपी हारी पूर्व सीएम कल्याण सिंह के क्षेत्र अतरौली में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है. अतरौली से खुद बेसिक शिक्षा मंत्री और कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह विधायक हैं. इसके बावजूद बीजेपी को जीत नहीं दिला सके. इस सीट पर सपा उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह लोधी ने बीजेपी उम्मीदवार और निवर्तमान चेयरमैन पवन वर्मा को हराया है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी यहां पर चुनावी सभा की थी.
बृजेश पाठक के कस्बे में बीजेपी हारी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के गृह नगर हरदोई के मल्लावां में बीजेपी की करारी हार हुई है. बीजेपी प्रत्याशी सुशीला देवी पर चौथे नंबर पर रहीं जबकि बृजेश पाठक ने उनके लिए एक बड़ी जनसभा और रोड शो भी किया था. यहां से निर्दलीय प्रत्याशी तबस्सुम जीती हैं. बीजेपी की करारी से चर्चा गर्म हो गई है.
मंत्री रजनी तिवारी के गढ़ में मिली मात योगी सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के क्षेत्र शाहाबाद में भी बीजेपी को करारी शिकस्त मिली है. रजनी तिवारी शाहाबाद से विधायक हैं. उन्होंने कई दावेदारों को दरकिनार कर संजय मिश्र को शाहाबाद नगर पालिका सीट से बीजेपी प्रत्याशी बनवाया था. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने यहां चुनावी जनसभा की थी जबकि रजनी तिवारी ने भी गली-गली घूमकर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे थे. इसके बावजूद सपा प्रत्याशी नसरीन बानो ने संजय मिश्रा को साढ़े चार हजार वोटों से हरा दिया है.
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के गढ़ में शिकस्त योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और बीजेपी की विधायक अदिति सिंह के गढ़ रायबरेली में बीजेपी को करारी मात मिली है. नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शत्रोहन सोनकर ने 17,775 मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत दर्ज कराई जबकि बीजेपी प्रत्याशी शालिनी कनौजिया को शिकस्त मिली है. इस सीट पर योगी आदित्यनाथ खुद प्रचार करने आए थे. दिनेश प्रताप सिंह और आदिति सिंह ने गली-गली घूमकर वोट मांगे, लेकिन बीजेपी को जीत नहीं दिला सके.
मंत्री मयंकेश्वर शरण भी अपना गढ़ नहीं बचा सके योगी सरकार में हाई प्रोफाइल माने जाने वाले मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी अपना गढ़ नहीं बचाए रख सके. मयंकेश्वर शरण के तिलाई क्षेत्र और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी लोकसभा क्षेत्र में आने वाली जायस नगर पालिका सीट बीजेपी ने गवां दी है. जायस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा सिंह चौहान ने 3580 वोटों से जीत दर्ज की. उन्होंने बीजेपी की बीना सोनकर को हराया. यह हार बीजेपी के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









