
UP: नड्डा का ताबड़तोड़ यूपी दौरा, देखें दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए बीजेपी कैसे लगा रही जोर
AajTak
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद जेवर एयरपोर्ट का भूमिपूजन यूपी में बीजेपी के चुनावी मिशन को नई रफ्तार देगा. इस बीच, चुनावी तैयारियों को रफ्तार देने के लिए आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंच रहे हैं. इससे पहले कल रात लखनऊ में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई. बैठक में बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई. यूपी के सियासी किले को बचाने के लिए बीजेपी के ताबड़तोड़ अभियान के तहत कल पार्टी के भीतर एक और महामंथन का दौर चला. देर रात तक लखनऊ के बीजेपी कार्यालय में कोर कमेटी की मीटिंग हुई जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद थे. देखिए ये वीडियो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










