
UP: नए कपड़े दिलाने के बहाने से बेटों को दी मौत, अपना भी गला काट कुएं में कूदा पिता
AajTak
झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहां पर एक युवक ने पहले अपने दो मासूम बच्चों का सिर ईंट से कुचला और कुएं में फेंक दिया. इसके बाद शख्स ने अपना गला रेता और कुएं में कूद गया, जहां पर उसकी मौत हो गई.
झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहां पर एक युवक ने पहले अपने दो मासूम बच्चों का सिर ईंट से कुचला और कुएं में फेंक दिया. इसके बाद शख्स ने अपना गला रेता और कुएं में कूद गया, जहां पर उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मोहल्ला सिरधरपुरा निवासी रहीस यादव (42) शराब पीने का आदी था. इसी वजह से उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा होता था. शनिवार की दोपहर पत्नी से कहकर गया कि वह बेटे हर्ष (12) और अंश (9) को बाजार में कपड़े दिलाने जा रहा है. इसके बाद वह शाम तक नहीं लौटा तो घरवालों ने खोजबीन की, लेकिन देर रात तक कहीं कोई पता नहीं चल सका. इस दौरान सुबह कुछ लोगों को देखा कि लाड़गंज स्थित केदारनाथ मंदिर पर बने कुएं पर टूटी ईंट पड़ी थी और खून के निशान थे फिर लोगों ने कुएं के अंदर देखा कि तीन शव दिखाई दिए. तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शख्स ने पहले अपने दोनों बेटों की हत्या की फिर खुदकुशी की.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










