
UP: धड़धड़ाते हुए दौड़ रही मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंटी, और फिर...
AajTak
बांदा में बड़ा रेल हादसा होने से टल गया. बता दें कि यहां एक मालगाड़ी दौड़ रही थी. इसी दौरान वह दो हिस्सों में बंट गई. इस वजह से यातायात एक घंटे तक बाधित रहा.
यूपी में बांदा से कानपुर जा रही मालगाड़ी मौदहा की तरफ अरतरा रेलवे क्रॉसिंग के पास दो हिस्सों में बंट गई. इस वजह से यातायात एक घंटे तक बाधित रहा. मालगाड़ी के चालक ने सूझबूझ से मालगाड़ी वापस करके कपलिंग को ठीक किया और आगे की तरफ रवाना हुआ.
जानकारी के मुताबिक एक मालगाड़ी बांदा से कानपुर की ओर जा रही थी. अरतरा क्रासिंग के पास अचानक कपलिंग खुलने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई. गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया. चालक ने जब देखा तो गाड़ी दो हिस्सों में खड़ी थी. इसके बाद उसने गाड़ी को धीरे-धीरे पीछे किया. पीछे वाले हिस्से को जोड़कर आगे के लिए रवाना हुआ.
इसी बीच एक घंटे तक रूट बाधित रहा. मालगाड़ी के कस्बे के स्टेशन पहुंचने के बाद कानपुर की ओर से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को आगे की ओर रवाना किया गया.
असिस्टेंट पीआरओ प्रदीप कुमार ने बताया कि संभव है कि लिवर डैमेज हुआ हो, जिससे मालगाड़ी 2 हिस्सो में बट गई हो. गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है. घटना का बहुत जल्दी पता चल गया, इससे रिकपलिंग कर मालगाड़ी को जोड़कर आगे बढ़ा दिया गया. कोई सिस्टम ब्रेक भी नहीं हुआ. हालांकि उच्चाधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं.(इनपुट-सिद्धार्थ गुप्ता)
ये भी पढ़ें

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










