
UP: देवरिया से 1947 में PAK जाकर बस गए 3 भाइयों की सम्पत्ति अब तक थी शत्रु सम्पत्ति घोषित
AajTak
सलेमपुर तहसील के मझौली राज के ग्राम चक मुकाम अली के रहने वाले अब्दुल हमीद के बेटे मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद यासीन और ताज मोहम्मद 1947 में विभाजन के समय पाकिस्तान चले गए थे.
सन 1947 में बंटवारे के समय उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से पाकिस्तान जाकर बस गए तीन भाइयों की सम्पत्ति को वर्ष 2010 में ही भारत की शत्रु सम्पत्ति घोषित कर दिया गया था. आदेश के बारह साल बीत जाने के बावजूद शत्रु की सम्पत्ति को भारत शत्रु सम्पत्ति कस्टोडियन के नाम से खतौनी में दर्ज नहीं किया गया. मामला डीएम के संज्ञान में आने के 24 घंटे के भीतर ही इनकी सम्पत्ति को भारत शत्रु कस्टोडियन के नाम से खतौनी में नाम दर्ज करा दिया गया. यही नहीं जिलाधिकारी ने इस मामले को अधर में लटकाए जाने को लेकर जांच कर कार्रवाई की बात कही है. उक्त सम्पत्ति की कीमत एक करोड़ पचासी लाख रुपये आंकी गई है.
1947 में विभाजन के समय चले गए थे पाकिस्तान सलेमपुर तहसील के मझौली राज के ग्राम चक मुकाम अली के रहने वाले अब्दुल हमीद के बेटे मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद यासीन और ताज मोहम्मद 1947 में विभाजन के समय पाकिस्तान चले गए थे. इन तीनों भाइयों के नाम सम्मिलित रूप से गाटा संख्या 16,73 व 114 में कुल 1.721 हेक्टेयर भूमि दर्ज थी.
12 वर्षों से लटका रहा मामला शत्रु सम्पत्ति अधिनियम 1968 की धारा 5 व 24 के अंतर्गत ऐसी सम्पत्ति शत्रु सम्पत्ति मानी जाती है और उसे भारत के शत्रु सम्पत्ति कस्टोडियन में रखने का कानूनी प्राविधान है. इस सम्बंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले कस्टोडियन ऑफ एनिमी प्रॉपर्टी फ़ॉर इंडिया ने 20 अक्टूबर 2010 को को मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया को इनकी भू-सम्पत्तियों का नामांतरण अपने नाम कराने का आदेश दिया था बावजूद 12 वर्षों से यह मामला अधर में लटका रहा.
भारत शत्रु सम्पत्ति कस्टोडियन विभाग मुम्बई के सर्वेयर दिव्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा देवरिया पंहुचकर 12 जुलाई 2022 को देवरिया जिलाधिकारी के संज्ञान में यह मामला लाया गया तो 24 घंटे के भीतर ही शत्रु की सम्पत्ति को भारत शत्रु सम्पत्ति कस्टोडियन के नाम से खतौनी में दर्ज करा दिया गया.
देवरिया DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने आजतक से फोन पर बातचीत में बताया कि 12 वर्षो से शत्रु सम्पत्ति के नामांतरण प्रकरण का लंबित रहना घोर लापरवाही को दर्शाता है. इस पूरे प्रकरण की जांच कराकर जवाबदेही तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










