
UP: दीवारों में दरारें और सीलन... नई जेल चौकी के उद्घाटन पर बुरी हालत देख भड़के योगी के मंत्री
AajTak
UP News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की जिला जेल में नई बनी चौकी का उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने उद्घाटन किया. लेकिन नई-नवेली इस चौकी की दीवारों में दरारें और छतों से बारिश का पानी टपकता देख मंत्री भड़क उठे. अब उन्होंने ठेकेदार से निर्माण की पूरी पत्रावली मांगी है और इसकी गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए हैं.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कारागार और होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति रविवार को फिरोजाबाद दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने जिला जेल में बनी एक चौकी का उद्घाटन किया. लेकिन वह इस नई चौकी के निर्माण की क्वालिटी देखकर हैरान रह गए. फिर मीडिया के सवालों से घिरने पर मंत्री ने इस मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया.
दरअसल, फिरोजाबाद की जिला जेल में बनी चौकी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया. जैसे ही वह फीता काटकर जेल चौकी के अंदर घुसे तो दंग रह गए. क्योंकि नई-नवेली चौकी की दीवारों में दरारें पड़ी हुई थीं और छतों से बारिश का पानी टपक रहा था. यही नहीं, वॉश बेसिन भी पुराने और खराब गुणवत्ता के लगे थे.
जेल चौकी के निर्माण में खराब गुणवत्ता पर मीडिया ने जब सवाल दागे, तो कारागार मंत्री धर्मेंद्र प्रजापति ने आश्वासन दिया कि 2 साल पहले बनी इस चौकी के निर्माण के लिए पत्रावली मंगाकर जांच करेंगे कि ठेकेदार ने क्या-क्या कमियां छोड़ी हैं?
गौरतलब है कि रविवार को यदि बारिश न हुई होती तो जिला चौकी में निर्माण में हुई खामियों का पता ही नहीं चलता. हल्की बरसात में दीवारों पर सीलन, छत से पानी का टपकना और फर्श भी जगह जगह चटकना बताता कि इस निर्माण में बेहद लापरवाही बरती गई है. अब देखना है कि इस घटिया निर्माण की जांच में क्या निकलता है?

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










