
UP: डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बेटे की कार का जोरदार एक्सीडेंट, हादसे में बाल-बाल बचे
AajTak
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है. जालौन में आलमपुर बाईपास के करीब हुए इस हादसे में डिप्टी सीएम के बेटे बाल-बाल बच गए. योगेश कुमार मौर्य अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से जा रहे थे.
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है. जालौन में आलमपुर बाईपास के करीब हुए इस हादसे में डिप्टी सीएम के बेटे बाल-बाल बच गए. योगेश कुमार मौर्य अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से जा रहे थे. इस बीच उनकी फॉर्च्यूनर और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई. सूचना के बाद मौके पर कालपी कोतवाली पुलिस पहुंच गई है.
बता दें कि शुक्रवार को ही केशव प्रसाद मौर्य ने दूसरी बार डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से हार गए थे. हालांकि पार्टी ने उन पर फिर से भरोसा जताते हुए डिप्टी सीएम की कमान सौंपी है.
संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले केशव प्रसाद मौर्य विश्व हिंदू परिषद से भी लंबे अर्से तक जुड़ रहे हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि केशव प्रसाद मौर्य के प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान 2017 में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला था. उनका नाम सीएम की रेस में था, हालांकि बाद में पार्टी ने योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लगाई थी.
आज नई कैबिनेट की पहली बैठक हुई
शनिवार को नई कैबिनेट के साथ पहली बैठक की. इस बैठक में योगी मंत्रिमंडल ने बड़ा फैसला किया. कोरोना काल में शुरू की गई फ्री राशन योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा गया है. बैठक के बाद केशव मौर्य ने कहा कि 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देना जनता की सेवा है. हम संकल्प पत्र के हर वादे को पूरा करेंगे. 2024 में 75 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने के संकल्प के साथ काम करेंगे.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







