
UP: ट्रेनों में चोरी करते-करते बन गया करोड़पति, सारी संपत्ति हुई जब्त
AajTak
मैनपुरी में रहने वाले एक शातिर अपराधी ने ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर करोड़ों की संपत्ति बनाई. प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सारी सपत्ति को जब्त कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रहने वाले एक शातिर अपराधी ने ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर करोड़ों की संपत्ति बनाई. कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने उसकी सारी संपत्ति को जब्त कर लिया है. यह कार्रवाई मैनपुरी जिले के कस्बा घिरोर में हुई. उपजिलाधिकारी करहल ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी की संपत्ति पर घिरोर तहसील का बोर्ड लगा दिया. आरोपी के खिलाफ फिरोजाबाद में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है.
एसपी अशोक कुमार राय के मुताबिक जनपद फिरोजाबाद के थाना उत्तर इलाके के गांव ककरऊ का वीरेंद्र उर्फ ठाकुर एक शातिर अपराधी है. ये बदमाश अपने गैंग के साथ ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. जिससे उसने करोड़ों की संपत्ति बना ली. मैनपुरी के घिरोर में आरोपी ने चार प्लाट और दो बीघा जमीन अपने, पत्नी और बेटे के नाम खरीदी थी. तहसीलदार घिरोर की रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी फिरोजाबाद के निर्देश पर शातिर अपराधी की संपत्ति पर कार्रवाई की गई.आरोपी सारी संपत्ति 1 करोड़ 23 लाख 69 हजार रुपये की आंकी गई. अब यह अंचल संपत्ति तहसील घिरोर के कब्जे में रहेगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










