
'UP-झारखंड में होता होगा, महाराष्ट्र में नहीं चलेगा 'बंटेंगे तो कटेंगे' का नारा', अजित पवार ने BJP को सुना दी दो टूक
AajTak
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इस बीच एनसीपी के मुखिया अजित पवार ने सीएम योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर कहा, 'मैं उसका समर्थन नहीं करता हूं. महाराष्ट्र में ये नहीं चलता है. ये यूपी या झारखंड या कहीं और चलता होगा, यहां नहीं चलता.' अजित पवार ने 'बंटेंगे तो कटेंगे' के जवाब में कहा, 'सबका साथ सबका विकास.'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान 'बंटेंगे तो कटेंगे' न सिर्फ यूपी बल्कि महाराष्ट्र में भी चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ नेता इसका समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ इसके खिलाफ हैं. एनसीपी चीफ अजित पवार लगातार इस बयान से किनारा करते नजर आ रहे हैं.
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इस बीच एनसीपी के मुखिया अजित पवार ने सीएम योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर कहा, 'मैं उसका समर्थन नहीं करता हूं. महाराष्ट्र में ये नहीं चलता है. ये यूपी या झारखंड या कहीं और चलता होगा, यहां नहीं चलता.' अजित पवार ने 'बंटेंगे तो कटेंगे' के जवाब में कहा, 'सबका साथ सबका विकास.'
20 नवंबर को होगा मतदान
बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है. लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने जाति जनगणना और सत्ता मिली तो आरक्षण को 50 फीसदी के पार तक ले जाने का वादा किया है. जाति के आधार पर वोट साधने की इसी सियासत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार सियासी वार कर रहे हैं.
अजित पवार कर रहे CM योगी के नारे का विरोध पीएम मोदी ने जहां 'एक रहेंगे सेफ रहेंगे' का नारा दिया है, तो वहीं योगी आदित्यनाथ लगातार 'बंटेंगे तो कटेंगे' और 'एक रहेंगे तो नेक रहेंगे' का नारा दे रहे हैं. योगी आदित्यनाथ के नारे पर एनडीए के ही साथी अजित पवार सवाल उठा रहे हैं. इससे पहले अजित पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र शिवाजी, आंबेडकर, शाहू जी महाराज की धरती है.
'महाराष्ट्र में ये सब नहीं चलता है'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










