
UP: जालौन में 8 साल के बच्चे का गला झूले की रस्सी में फंसा, मौत
AajTak
UP News: यूपी के जालौन में एक बच्चे की खेल-खेल में जान चली गई. ये बच्चा गेहूं की बोरियों पर चढ़कर रस्सी का झूला बनाकर खेल रहा था. अचानक बोरियां गिरने से बच्चा घबरा गया और उसका बैंलेस बिगड़ गया, जिससे बच्चे के गले में रस्सी फंस गई.
उत्तर प्रदेश के जालौन में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां शनिवार को एक बच्चे का झूला झूलते वक्त गला रस्सी में फंस गया, जिससे उसका दम घुटने लगा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. घरवालों को घटना की भनक तक नहीं लगी. बाद में परिजन ने देखा तो तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर्स ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मामला बसरेही गांव का है. जालौन कोतवाली थाने के एसएचओ उमाकांत ओझा ने बताया कि अर्जुन (8 साल) अपने घर के एक कमरे में खेल रहा था. यहां उसने एक रस्सी से झूला बनाया. फिर उसने कुछ गेहूं की बोरियों को एक के ऊपर एक ढेर कर दिया और झूले को पंखे से लटकाने के लिए उन पर चढ़ गया.
बच्चे का संतुलन बिगड़ने से गला रस्सी में फंसा
उसके बाद जैसे ही बच्चा झूलने लगा तो ऊपर से गेहूं की बोरियां गिरने लगीं, जिससे लड़के का संतुलन बिगड़ गया और रस्सी उसके गले में फंसकर गई, जिससे दम घुटकर बच्चे की मौत हो गई.
परिजन पहुंचे तो फंदे से लटकते मिला बच्चा
पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त घरवाले दूसरी जगह थे. बाद में जब वे कमरे में पहुंचे तो बच्चे को रस्सी के फंदे पर लटका पाया. उसे कदौरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










