
UP: छात्रा का धर्मांतरण कर किया निकाह, फिर परिवार को दे रहा था चकमा... गिरफ्त में आरोपी
AajTak
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले (Firozabad Uttar Pradesh) में छात्रा का धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह करने का मामला सामने आया है. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले (Firozabad Uttar Pradesh) के थाना रसूलपुर इलाके की एक बीकॉम की छात्रा 10 दिन पहले कॉलेज जाने के बाद लापता हो गई थी. छात्रा के अचानक लापता होने से उसके परिवार में हड़कंप मच गया. इसके बाद शक के आधार पर छात्रा के पिता ने आरिफ के खिलाफ थाना उत्तर में केस दर्ज कराया था. पुलिस ने शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश विधि धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज किया.
इसके बाद इस मामले में एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्र के निर्देशन में टीम गठित की गई. आरिफ और छात्रा की तलाश में पुलिस जुट गई. पुलिस ने कई जगह दबिश दी. बीती रात थाना उत्तर पुलिस ने आरोपी आरिफ को दखल की पुलिया के पास से पकड़ लिया. उसकी निशानदेही पर छात्रा को भी बरामद कर लिया है. आरोपी आरिफ ने छात्रा के साथ निकाह करने की बात भी स्वीकारी है. पुलिस के अनुसार, छात्रा के साथ उसने धर्म परिवर्तन कर निकाह किया है, लेकिन निकाह से संबंधित कोई भी दस्तावेज अभी पुलिस को नहीं दिए हैं.
यह भी पढ़ें: बेटी ने की दूसरे धर्म में शादी तो थाने पहुंच गया IAS पिता, बोले- इसके पीछे बड़ी साजिश
सीओ सिटी हरि मोहन सिंह ने बताया कि डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के लापता होने से छात्रा के परिजन परेशान थे. उन्हें एक युवक पर शक था. शक के आधार पर छात्रा के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था. सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. छात्रा का मेडिकल करवाकर न्यायालय के सामने पेश किया जा रहा है. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










