
UP: चाची ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, कहा- बेटी से करता था छेड़छाड़
AajTak
भतीजे की हत्या के मामले में पुलिस ने चाची को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि उसने कुल्हाड़ी से हमला कर भतीजे को मार डाला. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना यूपी के चित्रकूट जिले की है.
यूपी के चित्रकूट में चाची ने अपने ही भतीजे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. चाची का कहना है कि भतीजा बेटी पर बुरी नजर रखता था और आए दिन बेटी के साथ छेड़खानी करता था. बार-बार मना करने के बाद भी भतीजा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था.
दरअसल, घटना 2 जून की रात को मऊ थाना क्षेत्र के काशीनाथ के पुरवा में हुई. बताया गया कि यहां की रहने वाली महिला अपने भतीजे से परेशान थी. उसका खास भतीजा उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ किया करता था. चाची के द्वारा कई बार समझाने के बाद भतीजा गंदी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. शुक्रवार की रात को 9 बजे वह घर में घुस आया था और चाची की बेटी के साथ गलत हरकत कर रहा था. इसी बीच बेटी को बचाने के लिए भतीजे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया.
इलाज के दौरान भतीजे की मौत
कुल्हाड़ी के वार से भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया. गांव के लोग और परिवार के दूसरे लोग युवक को इलाज के लिए मऊ अस्पताल लेकर पहुंचे. मगर, गहरा घाव होने के कारण युवक के शरीर से खून अधिक बह गया था. इसके कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
चाची के बेटी से था अवैध संबंध: पुलिस
वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली. जिसमें सामने आया कि युवक का अपनी चाची के बेटी से अवैध संबंध था. दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी के चलते युवक की हत्या की गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










