
UP: चखने की दुकान पर रची गई थी BJP नेता की हत्या की साजिश, CCTV से खुला राज
AajTak
महराजगंज में भाजपा नेता गौरव जायसवाल की हत्या की साजिश चखने की दुकान पर रची गई और उसकी अवैध रूप से चल रहे बियर बार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में सोमवार की देर रात हुई भाजपा नेता गौरव जायसवाल के हत्या की साजिश चखने की दुकान में रची गई थी. स्थानीय नगर के चिउरहा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने ही अवैध रूप से चल रहे बार में भाजपा नेता को गोली मारी गई थी. पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से अहम सुराग हाथ लगे, जिसके बाद पुलिस हत्यारोपित तक पहुंच सकी. चिउरहा वार्ड में शराब की दुकान के सामने सोमवार की रात नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल के भांजे 30 वर्षीय गौरव जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
प्रारम्भिक जांच में पता चला कि गौरव को बिरयानी की दुकान के अंदर पिस्टल से गोली मारी गई थी, लेकिन उसका शव दुकान के बाहर सड़क के किनारे खून से लथपथ मिला था. गौरव की एक आंख बाहर निकल गई थी. गौरव पेशे से अधिवक्ता थे. पांच भाइयों में तीसरे नम्बर के गौरव की शादी नहीं हुई थी.
वह भाजपा के स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक भी थे. पुलिस ने आसपास के कई सीसीटीवी के फुटेज खंगाले. इसमें एक संदिग्ध दिखा. रात में ही पुलिस ने उसके घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला. उसका दोनों मोबाइल नंबर भी स्वीच ऑफ मिला. उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पांच टीमों का गठन किया.
डीएम सत्येन्द्र कुमार ने रात में ही पोस्टमार्टम कराने का आदेश जारी किया. सीएमओ ने डॉक्टर का पैनल नामित किया. रात करीब तीन बजे के बाद पोस्टमार्टम शुरू हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, गौरव को सामने से पिस्टल से गोली मारी गई थी. पिस्टल का बुलेट गौरव के जबड़े के अंदर फंसा था. साक्ष्य के तौर पर डॉक्टरों ने बुलेट को निकाला.
प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताई कहानी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










