
UP: घर में चल रही थी तिलक और शादी की तैयारियां, पेट्रोल छिड़ककर अज्ञात लोगों ने जलाया जिंदा
AajTak
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक 22 वर्षीय युवक राकेश चौरसिया को कुछ अज्ञात लोगों ने जिंदा जला दिया. आनन-फानन में युवक को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि युवक का 16 अप्रैल को तिलक था और 21 को शादी थी.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक 22 वर्षीय युवक राकेश चौरसिया को कुछ अज्ञात लोगों ने जिंदा जला दिया. आनन-फानन में युवक को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि युवक का 16 अप्रैल को तिलक था और 21 को शादी थी. (प्रतीकात्मक तस्वीर) दरअसल, ये मामला गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मकरंदपुर का है. जहां अप्रैल की रात लगभग 2:00 बजे अज्ञात लोगों ने राकेश चौरसिया पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. इसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसे बड़हलगंज सीएससी पहुंचाया. बड़हलगंज सीएससी से डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया. जहां पर इलाज के दौरान देर शाम लगभग 7:00 बजे राकेश चौरसिया की मौत हो गई.(प्रतीकात्मक तस्वीर)
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








