
UP: गर्मी में छत पर सो रहे परिवार पर एसिड अटैक, 2 बच्चे समेत 4 लोग घायल
AajTak
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के आगरा (UP Agra) में एक परिवार पर अज्ञात व्यक्ति ने एसिड अटैक कर दिया. इस हमले में महिला पुरुष सहित दो बच्चे घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने पीड़ितों के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के आगरा (Uttar Pradesh Agra) के शाहगंज थाना क्षेत्र के कोलिहाई इलाके में दर्दनाक वारदात सामने आई है. अज्ञात बदमाश ने छत पर सो रहे परिवार के चार सदस्यों पर एसिड अटैक कर दिया. एसिड अटैक में महिला और पुरुष समेत 2 बच्चे घायल हो गए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. इस घटना के संबंध में शिकायत पुलिस से की गई है.
जानकारी के अनुसार, पीड़ित असलम का कहना है कि उनकी पत्नी, बच्चे और भाई छत पर सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने एसिड से उन पर हमला कर दिया. एसिड अटैक में उनकी पत्नी, दोनों बच्चे और भाई घायल हुए हैं. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. मामले की शिकायत मिलने के बाद शाहगंज पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पीड़ित के पड़ोसी कल्लू को हिरासत में ले लिया है.
Jharkhand: मामूली विवाद में नशे में धुत युवक ने फेंका एसिड, 4 लोग झुलसे
एसिड अटैक के बाद पुलिस की जांच में कल्लू के घर की छत पर एसिड के निशान पाए गए थे. कल्लू और एसिड पीड़ितों के बीच लंबे समय से दुश्मनी भी चल रही है. आगरा के SSP सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. वारदात के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है. SSP ने कहा कि मामले की शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. हमलावर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










