
UP: कोरोना संकट के बीच नीम का मास्क लगाए युवक का वीडियो वायरल, बोला- अस्पताल से मिला है
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो लखीमपुर खीरी के एक शख्स का है. ये आदमी नीम का मास्क लगाए हुए है, दावा है कि उन्हें सरकारी अस्पताल से ही ये मास्क मिला है.
कोरोना के संकट से बचने के लिए एक्सपर्ट्स ने मास्क को ही सबसे बेहतर उपाय बताया है. कई लोग इसका पालन कर रहे हैं, कई नहीं और कुछ ने अनोखा तरीका निकाला है. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले महेंद्र सिंह का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हैं, कारण है उनका मास्क. ये कोई आम मास्क नहीं है, बल्कि नीम से बना है और इसे जिसमें लपेट रखा है उसका इस्तेमाल जानवरों के लिए किया जाता है. जिसे जाबी भी कहते हैं. ये वीडियो लखीमपुर जिले के बगरेठी गांव का है, जहां के महेंद्र सिंह ने अनोखा मास्क लगाया है. महेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें सरकारी अस्पताल में एक अधिकारी ने ही ये मास्क दिया है. जिनका कहना था कि मास्क में नीम के पत्ते लगाने से फायदा होगा. अब महेंद्र सिंह ने इस मास्क को लगाया है, कह रहे हैं कि बहुत आसानी है, सांस लेने में भी कोई तकलीफ नहीं हो रही है. महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास कपड़े का मास्क नहीं था, जब पुलिस की चेकिंग चल रही थी, लेकिन बाद में हमें ये मास्क मिला. अब हम इसे ही लगाते हैं. हाल ये है कि गांव में महेंद्र सिंह जहां निकलते हैं, वहां उनके पीछे भीड़ इकट्ठा हो जाती है. और कुछ गांव वाले भी उनकी तरह ही मास्क पहन रहे हैं. महेंद्र सिंह का कहना है कि नीम एक औषधि पेड़ है, इससे कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं. इस मास्क को लगाने से उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत नहीं होती है और स्वच्छ हवा उनको मिलती है. गांव में जारी है कोरोना का कहर लखीमपुर जिले के इस बगरेठी गांव में कोरोना का संकट जारी है. गांव के निवासी गौरव सिंह के मुताबिक, होली के बाद से अबतक गांव में 15-20 लोगों की जान जा चुकी है. अधिकतर लोग बुखार, जुकाम के मरीज़ थे. ऐसे में नीम का पेड़ इस वक्त रामबाण का काम कर रहा है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों में कोरोना के नए मामलों में कमी आई है, हालांकि ग्रामीण इलाकों को लेकर अभी भी चिंता बरकरार है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










