
UP: कोचिंग के लिए गई छात्रा को किडनैप कर बेरहमी से हत्या, गांव के बाहर पड़ा मिला शव
AajTak
फतेहपुर में कोचिंग के लिए गई छात्रा की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. गुस्साए परिजनों ने छात्रा की मौत के बाद सड़क जाम करके हंगामा कर दिया. ग्रामीणों में जिले की कानून व्यवस्था को लेकर आक्रोश है. पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कोचिंग के लिए गई छात्रा को कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया और फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. हत्यारे लाश को गांव के बाहर फेंक कर फरार हो गए. मौत की खबर सुनते ही लड़की के परिजन और ग्रामीणों ने शव को थाने के बाहर रखकर जाम लगा दिया. जिसकी वजह से कई घंटे यातायात बाधित रहा.
हंगामा बढ़ता देख आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया.
20 साल की छात्रा रोज की तरह सोमवार सुबह आठ बजे साइकिल से जहानाबाद कोचिंग के लिए आई थी. सुबह 11 बजे क्लास खत्म होने के बाद जब वो दोपहर तक घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया लेकिन फोन बंद आया. शाम के समय ग्रामीणों द्वारा परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी की लाश गांव के बाहर बाग में पड़ी है और उसका सामान बिखरा पड़ा है. मोबाइल भी मौके से गायब मिला.
गुस्साए परिजनों ने छात्रा की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. स्थानीय लोग रेप के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं. शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई है.
एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जहानाबाद थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय लड़की का शव बरामद हुआ है. शव को देखकर लग रहा है कि लड़की पर धारदार हथियार से वार किए गए. तत्काल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. लड़की के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई है. इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










