
UP: कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के दो चाचाओं के खिलाफ केस दर्ज, सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप
AajTak
UP News: समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन के चाचा सरवर हसन और अरशद हसन ने शत्रु संपत्ति और सरकारी जमीन से प्लॉट काटकर बेचे थे. इस मामले में प्रशासन कार्रवाई जारी है.
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में कैराना से समाजवादी पार्टी विधायक नाहिद हसन के दो चाचाओं के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. शत्रु संपत्ति और सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध प्लाटिंग करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है. इससे पहले विधायक नाहिद हसन के चाचा सरवर हसन और अरशद हसन के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर चलाया था.
इसी मामले को लेकर कैराना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है. प्रशासन की लगातार अवैध जमीनों को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई जारी है.
दरअसल, सरवर हसन ने रामडा रोड पर मौजूद शत्रु संपत्ति जमीन से प्लॉट काटकर बेचे थे जिन पर खड़े 3 अवैध निर्माणों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करवा दिया.
इसके अलावा, सपा विधायक के दूसरे चाचा अरशद हसन और एक अन्य रिश्तेदार के नाम से पुराने बाईपास रोड पर कृषि भूमि मिली, जिस पर बिना सरकारी अनुमति के अवैध रूप से कॉलोनी काटी गई थी. प्रशासन ने उस कॉलोनी को भी ध्वस्त करा दिया.
इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने 5 अप्रैल को भूरा रोड स्थित कृषि मंडी उत्पादन समिति के सामने विधायक नाहिद हसन के चाचा सरवर हसन के कब्जे से करीब 10 बीघा सरकारी भूमि को प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराया था.
पता हो कि यूपी में योगी सरकार के दोबारा लौटने पर प्रशासन भू माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में कैराना में पुलिस प्रशासन ने दबंग भू-माफिया की अवैध संपत्तियों और उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलवा दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










