
UP के बिसाहड़ा में BJP नेताओं का विरोध, अखलाक की हत्या के बाद चर्चा में आया था गांव
AajTak
बीजेपी सरकार के 4 साल पूरे होने पर मोहित बेनीवाल को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर में 3 जन सभाएं करनी थी. नोएडा में जनसभा करने के बाद बेनीवाल सैकड़ों समर्थकों के साथ बिसाहड़ा गांव पहुंचे. लेकिन मंच पर पहुंचते ही ग्रामीणों ने उनका विरोध शुरू कर दिया.
मोहम्मद अखलाक हत्याकांड के लिए सुर्खियों में रहा बिसाहड़ा गांव में बीजेपी नेताओं का जमकर विरोध हुआ. दरअसल भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा गांव में एक सभा को संबोधित करना था लेकिन मोहित बेनीवाल जब गांव पहुंचे तो लोगों ने उनका जमकर विरोध किया. यहां बीजेपी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. काफी मशक्कत के बाद ही ग्रामीणों को समझाया बुझाया जा सका. बीजेपी सरकार के 4 साल पूरे होने पर मोहित बेनीवाल को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर में 3 जन सभाएं करनी थी. नोएडा में जनसभा करने के बाद बेनीवाल सैकड़ों समर्थकों के साथ बिसाहड़ा गांव पहुंचे. लेकिन मंच पर पहुंचते ही ग्रामीणों ने उनका विरोध शुरू कर दिया. गांव के युवक बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. तमाम लोग जनसभा को छोड़कर जाने लगे लेकिन स्थानीय बीजेपी नेताओं ने लोगों को समझाया बुझाया और उसके बाद किसी तरह जनसभा हो सकी.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










