
UP की जिस बेटी ने जीते 4 गोल्ड मेडल, 4 लाख रुपये ने रोक दिए उसके कदम
AajTak
अपनी प्रतिभा के दम पर चार मेडल पर निशाना लगाने वाली जागृति को नेशनल स्तर पर खेलने के लिए ओपन एयर गन की जरूरत है, जिसके लिए वह सक्षम नहीं है.
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले की जिस बेटी ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया, अब उसके कदम को चार लाख रुपये ने रोक दिया है. हम बात कर रहे हैं जागृति सिंह मौर्य की. अपनी प्रतिभा के दम पर चार मेडल पर निशाना लगाने वाली जागृति को नेशनल स्तर पर खेलने के लिए ओपन एयर गन की जरूरत है, जिसके लिए वह सक्षम नहीं हैं. जागृति सिंह के परिवार की माली हालत ठीक नहीं है. करीब चार लाख की कीमत की यह गन वह खरीदने में सक्षम नहीं हैं, उसने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कौशांबी सांसद विनोद सोनकर, स्थानीय विधायक शीतला प्रसाद पटेल से गुहार लगाई गई, लेकिन अब जागृति की उम्मीदें टूटने लगी हैं, क्योंकि कहीं से उसको मदद की आस नहीं दिख रही है. सिराथू तहसील के धुमाई गांव के जागृति सिंह मौर्या ने रायफल शूटिंग में चार गोल्ड मेडल जीते हैं. इसकी शुरुआत जागृति सिंह ने वर्ष 2016 में गोरखपुर से की थी.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











