
UP: कानपुर, मेरठ के बाद अब बहराइच में मदरसे और मकान पर चला बुलडोजर
AajTak
यूपी में योगी सरकार की वापसी के बाद तेजी से अवैध कब्जे खाली कराए जा रहे हैं. बहराइच में खलिहान व कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाये गए मकान व मदरसे पर बुलडोजर चला है.
उत्तर प्रदेश में अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलने का सिलसिला जारी है. अब बहराइच में खलिहान व कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाये गए मकान व मदरसे को तहसीलदार व स्थानीय थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ध्वस्त करा दिया. मकान गिराने से पहले थाना प्रभारी ने बाकायदा लाउडस्पीकर से ऐलान किया.
बहराइच में चुनावी नतीजे आने के बाद बुलडोज़र चलने लगा है. आज जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के अजीजपुर टेपरा में कब्रिस्तान व खलिहान की जमीनों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए आधा दर्जन से अधिक मकानों व एक मदरसे को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया.
इस पूरी कार्यवाही को अंजाम देने के लिए कैसरगंज तहसीलदार शिव प्रसाद व फखरपुर के प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी पुलिस बल के साथ अजीजपुर गांव के टेपरा मजरे में पहुंचे, जहां थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने लाउडस्पीकर से कैसरगंज तहसील के न्यायिक तहसीलदार का आदेश पढ़ कर सुनाया व कार्यवाही से पहले गिराए जा रहे मकानों में रखे सामान को निकालने की बात की.
वहीं तहसीलदार कैसरगंज शिव प्रसाद से फोन पर मिली जानकारी के मुताबिक अजीजपुर टेपरा के रईस पुत्र मोहम्मद उमर व अन्य के कब्रिस्तान व खलिहान की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया है.
मेरठ में माफिया की अवैध संपत्ति पर चला था बुलडोजर
मेरठ पुलिस ने 15 मार्च को पुलिस कस्टडी से फरार ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो और उसके सहयोगी द्वारा अवैध तरीके से जमीन कब्ज़ा कर उस पर मार्केट और फैक्ट्री बनाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया. इससे पहले बदन सिंह बद्दो की करोड़ों रुपए की कोठी का भी ध्वस्तीकरण किया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










