
UP: करवाचौथ पर हुआ विवाद, पति ने पत्नी को दर्जन भर से ज्यादा बार चाकू से गोदा
AajTak
उत्तर प्रदेश के हरदोई में करवाचौथ के दिन पति-पत्नी में पर विवाद हो गया. विवाद के दौरान पति ने अपना आपा खो दिया और उसने पत्नी को दर्जन भर से ज्यादा बार चाकू से गोद दिया. आरोपी पति के हमले के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई. पड़ोसियों के आने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया.
देश भर में महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का त्योहार मना रही हैं लेकिन यूपी के हरदोई में करवाचौथ को लेकर हुए विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया.
विवाद के बाद आरोपी पति ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें महिला लहूलुहान हो गई. पति ने पत्नी के चेहरे और गर्दन पर दर्जनभर से ज्यादा बार चाकू से हमला कर उसकी हत्या की कोशिश की.
महिला पर हमला होता देख उसके पड़ोसी महिला को बचाने दौड़े, जिसके बाद आरोपी अपनी पत्नी को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. महिला के चेहरे से लेकर पैर तक करीब एक दर्जन जगहों पर चाकू के घाव लगे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक महिला की हालत गंभीर है.
वहीं इस घटना को लेकर महिला के परिजनों का आरोप है कि उसने पति के खिलाफ 40 से ज्यादा बार पुलिस में शिकायत की लेकिन पुलिस उसे पकड़ कर छोड़ देती थी. इसी वजह से पति के हौसले बुलंद हो गए और उसने पत्नी की हत्या की कोशिश की.
इस घटना को लेकर हरदोई के डीएसपी विनोद द्विवेदी ने बताया कि मोनी गुप्ता नाम की महिला का आज करवाचौथ को लेकर पति से विवाद हो गया, जिसके बाद उसने कई जगह चाकू से हमला कर दिया.
अधिकारी ने कहा, 'आरोपी अपनी पत्नी को इससे पहले भी कई बार पीट चुका है.' उन्होंने कहा, महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था. महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










