
UP उपचुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में छिड़ सकता है संग्राम, सीट बंटवारे पर चल रही बात
AajTak
उत्तर प्रदेश में दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के यहां गठबंधन में चुनाव लड़ने की संभावना है, लेकिन सीट बंटवारे के मोर्चे पर पेंच फंसता नजर आ रहा है. सपा ने छह उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जिनमें कांग्रेस के दावे वाली दो सीटें भी शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश में आगामी उपचुनावों के मद्देनजर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच टिकट बंटवारे पर गहन चर्चाएं चल रही हैं. हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार ने सपा को दबदबा बढ़ाने का मौका दिया है, जिससे राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं. सपा ने पहले ही 10 में से छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिसमें फुलपुर और मझावन भी शामिल हैं, जिन पर कांग्रेस की नजर थी.
कांग्रेस के लिए ये उपचुनाव अहम हैं क्योंकि वे पार्टी की उत्तर प्रदेश में अपनी खोई साख वापस लाने की संभावना को एक बार फिर से मजबूती देना चाहते हैं. राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने यह प्रस्ताव रखा था कि कांग्रेस उन पांच सीटों पर चुनाव लड़े, जहां 2022 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी कमजोर थी. हालांकि, सपा ने उनमें दो सीटों पर उम्मीदवारों का चयन कर लिया है.
यह भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव पर दिल्ली में आज BJP की बड़ी बैठक, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, देखें
कांग्रेस का क्या है स्टैंड?
पार्टी के महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, "हमारे कार्यकर्ता और नेता हरियाणा में हमारे प्रदर्शन से निराश हो सकते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में हमारा लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है - जंगल राज का अंत होना चाहिए." राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सपा शायद कांग्रेस को मीरापुर और खैर सीटें दे सकती है, जिससे गठबंधन संबंध बरकरार रहे.
अखिलेश गठबंधन बरकरार रखने के मूड में!

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








