
UP: उंगली की ड्रेसिंग कराने निकला था युवक, घर से दूर मिली खून से सनी लाश
AajTak
यूपी के उन्नाव में एक युवक की अज्ञात अपराधियों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी. उसके चेहरे को किसी भारी चीज से कुचल दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई. युवक की लाश घर से एक किमी की दूरी पर मिली.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक युवक का सिर कुचलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. घटना सगवर थाना क्षेत्र की है. अपराधियों ने युवक के चेहर को किसी भारी चीज से कुचलकर उसकी जान ले ली. युवक की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई.
रिपोर्ट के मुताबिक, युवक अपने घर से उंगली में लगी चोट की ड्रेसिंग कराने की बात कह कर निकला था लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा. जब पत्नी ने फोन किया तो उसे किसी और ने उठाया और बताया कि उसकी हत्या हो गई है.
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. हत्या किस वजह से और किसने की ये अभी साफ नहीं हो पाई है. हालांकि पुलिस हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.
मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा पुष्पेंद्र उर्फ रिंकू रविवार शाम उंगली में लगी चोट की ड्रेसिंग कराने की बात कह कर घर से निकला था. देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो पत्नी प्रिया ने उसे तकरीबन साढ़े नौ बजे फोन किया.
उन्होंने कहा, फोन उठाने वाले व्यक्ति ने रिंकू की हत्या होने की जानकारी दी जिससे पत्नी की चीख निकल गई. घर के अन्य सदस्य भी इस सूचना से सदमे में आ गए.
घर से तकरीबन एक किलोमीटर दूर देवराहार और लालमन खेड़ा के बीच उसकी खून से सनी लाश देखकर परिजनों में कोहराम मच गया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










