
UP: इलाज के नाम पर मौलवी ने महिला को गर्म चिमटे से जलाया, छेड़छाड़ के बाद की पिटाई
AajTak
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक मौलवी ने इलाज के नाम पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट की. मौलवी ने उसे जान से मारने की भी कोशिश की. महिला के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है.
अलीगढ़ में झाड़फूंक के नाम पर मारपीट का मामला सामने आया है. घटना इगलास कोतवाली के सतलोनी गांव की है. यहां बीमार होने पर महिला के परिजन उसे मौलवी के पास ले गए. आरोप है कि मौलवी ने इलाज के नाम पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट की.
परिजनों ने बताया कि मौलवी आस मुहम्मद ने भूत उतारने के नाम पर महिला को गर्म छड़ी से जलाया. उससे छेड़छाड़ की. यहां तक कि उसे जान से मारने का भी प्रयास किया. घटना के सम्बंध में कोतवाली में FIR दर्ज करवाई गई है.
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित परिवार ने बताया कि महिला की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी. जब महिला को मौलवी के पास दिखाया गया तो उसने उन्हें इलाज का भरोसा दिलाया. और झाड़ फूंक करवाने की बात कही. जब परिजन महिला को मौलवी के पास लेकर आए तो उसने महिला को इलाज के नाम एक कमरे में बंद कर दिया.
फिर वहां महिला को गर्म छड़ी से जलाया. महिला दर्द से कराहती रही लेकिन मौलवी रुका नहीं और उसे छड़ी से जलाता रहा. इसी बीच उसने महिला से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया. जब महिला ने इसका विरोध किया तो मौलवी ने उसे लोहे की रॉड से पीटा और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया. मौलवी की बर्बरता से महिला की हालत और खराब हो गई. महिला की हालत गंभीर होने के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और मौलवी के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करवाई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










