
UP: इंजीनियर से कार लूटकांड का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार
AajTak
इंजीनियर से ब्रेजा लूटकांड मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किए है. इनके पास से लूटी गई कार के साथ एक आईफोन भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में इंजीनियर से हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बदमाशों ने इंजीनियर से ब्रेजा कार लूट ली थी. घटना के वक्त इंजीनियर की पत्नी और बेटी कार में मौजूद थे. चलती कार से महिला और उसकी बेटी को फेंक दिया था. इस मामले में पुलिस ने एक बदमाश का स्केच भी जारी किया था. पुलिस ने इस मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. गौतमबुद्ध नगर जिले में पिछले दिनों बदमाशों ने इंजीनियर निशांत से उनकी कार लूट ली थी. इन बदमाशों में से एक का स्केच नोएडा पुलिस ने शनिवार को जारी किया था. घटना 14 मार्च को शाम 7 बजे की है. बताया गया है कि निशांत अपनी पत्नी और बच्ची को कार में लेकर खरीदारी करने गए थे. रास्ते में वो सब्जी लेने के लिए उतरे. तभी बदमाश आए. एक ने कार में बैठी निशांत की पत्नी की कनपटी पर बंदूक रख दी. इतने में दूसरे ने गाड़ी भगा दी. बदमाश जब कार ले जा रहे थे, तो निशांत की पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया. बदमाश ने उसे जान से मारने की धमकी दी. पत्नी के शोर मचाने पर निशांत कार की तरफ भागे, लेकिन इतने में बदमाशों ने 200 मीटर आगे बढ़ने के बाद उनकी पत्नी और बच्ची को चलती कार से बाहर फेंक दिया और कार लेकर भाग गए थे.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










