
UP: आगरा में टिकट पाने के लिए घमासान, दो बीजेपी नेताओं के समर्थकों में जमकर पथराव, गाड़ियों के शीशे फोड़े
AajTak
एक दौर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान, पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह के बेहद करीबी थे. लेकिन अब सियासी दांव-पेंच के बीच दोनों के बीच दुश्मनी ठन गई है. समाजवादी पार्टी की सरकार में अरिदमन सिंह कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.
आगरा के बाह विधानसभा क्षेत्र में भदावर महाराज के नाम से पहचान रखने वाले पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. दोनों के सैकड़ों समर्थक आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ. उपद्रव में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने हालात को जैसे-तैसे नियंत्रित किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










