
UP: अग्निवीर सेना भर्ती में फेल छात्रों का कराया मेडिकल, 3 लाख में पास कराने का दावा, STF ने किया अरेस्ट
AajTak
अग्निवीर योजना के तहत सेना भर्ती में असफल रहने वाले युवकों से तीन-तीन लाख रुपए की ठगी की जा रही थी. उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने ठगी करने वाले गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है. इन ठगों ने वाराणसी में युवकों को मेडिकल कराने के नाम पर बुलाया था, जहां एसटीएफ ने इन्हें पकड़ लिया. पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
अग्निवीर सेना भर्ती रैली में असफल हुए अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने ठगी करने वाले इस गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है. सेना भर्ती में असफल रहने वाले युवकों के साथ ठगी की जानकारी मिलिट्री इंटेलिजेंस को मिल रही थी. पुलिस ने नेपाल के स्याजयस जिले के रहने वाले वेल नारायण मानेन्धर को वाराणसी के कैंट इलाके से अरेस्ट किया है.
पुलिस का कहना है कि यह जालसाज असफल अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर 3-3 लाख रुपए ले रहा था. बता दें कि वाराणसी में 16 नवंबर से 6 दिसंबर तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली हुई थी.
पुलिस का कहना है कि यह गैंग अग्निवीर सेना भर्ती रैली में असफल हुए अभ्यर्थियों को का मेडिकल करवा रहा था. उसी दौरान मिलिट्री इंटेलिजेंस को खबर लग गई. इंटेलिजेंस ने इसकी सूचना एसटीएफ को दी. इसके बाद एसटीएफ वाराणसी ने तुरंत छापेमारी की और ठगी करने वाले गैंग के सरगना को पकड़ लिया. एसटीएफ का कहना है कि गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है.
बताया जा रहा है कि वाराणसी के कैंटोनमेंट एरिया में इन ठगों ने सेना भर्ती में असफल रहने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल कराने के नाम पर बुलाया था. जब इस बारे में मिलिट्री इंटेलिजेंस को पता चला तो एसटीएफ को खबर देकर कार्रवाई की गई. अधिकारियों का कहना है कि इंटेलिजेंस को सेना भर्ती रैली में असफल युवकों से ठगी की जानकारी पहले से ही मिल रही थी.
यह है पूरा मामला
पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया वेल नारायण मानेन्धर करीब छह महीने से एक रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम कर रहा था. उसी दौरान नेपाल के दिवस विश्वकर्मा से वह मिला. दिवस सिपाही के पद पर है. दिवस ने मानेन्धर से कहा था कि सेना भर्ती होने वाली है, अगर कोई अभ्यर्थी हो तो बताना. इसके बाद आरोपी ने मिर्जापुर के युवक आयुष से संपर्क किया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










