
UNSC में भारत को रोकने को लेकर पाकिस्तान ने बोला झूठ?
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सीट के लिए भारत की दावेदारी को रोक दिया. पाकिस्तान के कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है लेकिन भारत के पास यूएनएससी के स्थाई सदस्य बनने के लिए आधे सदस्यों का भी समर्थन नहीं है.
पाकिस्तान ने गुरुवार को दावा किया कि उसने कुछ अरब देशों के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थाई सीट के लिए भारत की दावेदारी पर एक बार फिर पानी फेर दिया है. पाकिस्तान हमेशा की तरह एक बार फिर अपनी कूटनीतिक जीत का झूठा दावा कर रहा है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि पाकिस्तान ने यूएनएससी में स्थाई सीट के लिए भारत की दावेदारी को रोक दिया. इस ट्वीट के साथ बिलावल ने 'द नेशन' की एक रिपोर्ट भी शेयर की.
द नेशन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने यूएनएससी की स्थाई सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी को विफल कर दिया. रिपोर्ट में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र में स्थाई सदस्यता को लेकर पाकिस्तान के रुख को तरजीह दी गई. अरब लीग और अफ्रीकी यूनियन ने भी इसमें पाकिस्तान का समर्थन किया.
रिपोर्ट में कहा गया कि सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है लेकिन भारत के पास यूएनएससी के स्थाई सदस्य बनने के लिए आधे सदस्यों का भी समर्थन नहीं है.
पाकिस्तान के एक और वेबसाइट ARY News ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि धर्मनिरपेक्ष और मजबूत अर्थव्यवस्था होने के बावजूद भारत यूएनएससी का स्थाई सदस्य बनने के मानदंडों को पूरा नहीं कर पाया.
हालांकि, बिलावल के इस दावे पर अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करने वाले विश्लेषकों का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र की इंटर गवर्मेंटल बातचीत एक अनौपचारिक बैठक में हुई थी, जहां सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता को लेकर ना तो कोई दावेदारी पेश की गई और ना ही किसी तरह की वोटिंग हुई. इस तरह भारत की दावेदारी पर पाकिस्तान के पानी फेरने का सवाल ही नहीं उठता.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.









