
Unmukt Chand: भारत छोड़ US क्रिकेट खेलने पहुंचे खिलाड़ी ने रचा इतिहास, टीम को बनाया चैम्पियन
AajTak
अमेरिका में खेली जा रही माइनर लीग क्रिकेट चैम्पियनशिप का फाइनल रविवार को खेला गया था. भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान रहे उन्मुक्त चंद की टीम ने इस टूर्नामेंट में जीत दर्ज की है.
भारत छोड़कर अमेरिका क्रिकेट खेलने पहुंचे भारतीय अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान उन्मुक्त चंद ने इतिहास रच दिया है. उन्मुक्त चंद की कप्तानी में टीम ने पहली Minor League Cricket Championship को अपने नाम कर लिया है और अमेरिकी क्रिकेट की इस नई सनसनी में तहलका मचा दिया है. रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सिलिकॉन वैली स्ट्राइकर्स ने न्यूजर्सी स्टालियन्स को 6 विकेट से हराया. इसी के साथ सिलिकॉन वैली की टीम को कुल $125,000 की इनामी राशि मिली, जो अमेरिकी क्रिकेट के इतिहास में किसी लीग की सबसे बड़ी राशि रही. फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजर्सी स्टालियन्स 140 रन बनाए और उन्मुक्त चंद की टीम को 141 रनों का टारगेट मिला. उन्मुक्त चंद और राहुल जरीवाला ने अपनी टीम को तेज़ शुरुआत दिलवाई और पहले पांच ओवर में ही पचास के करीब पहुंच गए. So fulfilling to be back to where I belong. ♥️ There’s no stopping from here on. @MiLCricket triumphed!👊🏻 pic.twitter.com/i08rH0CCdK

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












