
Unix ने लॉन्च किया डिस्प्ले वाला नेकबैंड, कम बजट में मिलेंगे दमदार फीचर्स, इतनी है कीमत
AajTak
TWS की बाढ़ में नेकबैंड्स कहीं गुम हो गए हैं. ज्यादातर कंपनियों का फोकस TWS ईयरबड्स पर चला गया और इस कैटेगरी में इनोवेशन होना बंद गया. हालांकि, अभी भी कुछ कंपनियां नए फीचर्स के साथ इस कैटेगरी को जिंदा रखे हुए हैं. ऐसा ही एक प्रोडक्ट Unix ने लॉन्च किया है, जो अफोर्डेबल प्राइस पर आता है. आइए जानते हैं इस नेकबैंड की खास बातें.
Unix ने भारतीय बाजार में अपना नया ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Amor नेकबैंड को लॉन्च किया है, जो बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है. इस नेकबैंक को खास बनाता है इसमें दिया गया डिस्प्ले. कंपनी ने नेकबैंड में डिस्प्ले दिया है, जो कई काम को आसान बना सकता है.
Amor नेकबैंड में LCD डिस्प्ले के साथ ही वॉयस चेंजिंग इफेक्ट और कराओके मोड भी दिया गया है. इन सभी फीचर्स की वजह से ये नेकबैंड कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अच्छा विकल्प बन जाता है. आइए जानते हैं इस नेकबैंक की कीमत और दूसरी खास बातें.
Unix Amor नेकबैंक को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. आप इसे ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर में खरीद सकते हैं. इसकी कीमत 1,299 रुपये है. कंपनी इस नेकबैंड के साथ 12 महीने की वारंटी दे रही है. इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, रिटेल पार्टनर और प्रमुख रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: फ्री मिल रहे TWS, OnePlus 12 5G पर बंपर ऑफर, Amazon पर इतनी है कीमत
ब्रांड ने Unix Amor नेकबैंक में एक LED डिस्प्ले दिया है. कंपनी की मानें, तो इस नेकबैंड में बेहतरीन ऑडियो परफॉर्मेंस मिलेगी. आप इसका इस्तेमाल काम के दौरान, एंटरटेनमेंट और गेमिंग में भी कर सकते हैं. इसमें एनवायरमेंटल नॉयस कैंसिलेशन दिया गया है, जिसकी वजह से क्लियर आवाज कॉल्स पर मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Mivi SuperPods Concerto TWS लॉन्च, एक साथ दो फोन से होगा कनेक्ट, इतनी है कीमत

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











