
जब अपनी ही पत्नी से डर गए थे महादेव... ऐसे हुई थी दसमहाविद्या की उत्पत्ति
AajTak
दस महाविद्या देवी सती के भीतर से उत्पन्न हुए दस रहस्यमय और भयंकर स्वरूप हैं, जिनका वर्णन तंत्र और पुराणों में मिलता है. इन स्वरूपों की पूजा सामान्य देवी दुर्गा या गौरी-पार्वती से अलग होती है क्योंकि ये रूप सौम्य नहीं बल्कि भयंकर और शक्तिशाली हैं.
देवी पूजा में देवी के कई स्वरूप देखने को मिलते हैं. सामान्य तौर पर हम नवरात्र के दौरान उनके नौ दिव्य रूपों की पूजा करते हैं. जिनमें क्रम से शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री के नाम शामिल हैं. इस परंपरा को लेकर आगे बढ़ें तो तंत्र में देवी के 10 रहस्यभरे स्वरूपों का जिक्र मिलता है. जिन्हें देवी के दस महाविद्या स्वरूप कहा जाता है. इसी स्वरूप वर्णन में देवी के उन रहस्यों से पर्दा उठता है जिनसे सामान्य तौर पर हम अनजान रहते हैं.
सवाल है कि देवी के ये दस महाविद्या स्वरूप कैसे सामने आए और इनमें कहीं भी देवी दुर्गा, चंडी या गौरी-पार्वती का नाम क्यों नहीं है? जबकि हम अपनी रोज की पूजा में मुख्य रूप से गौरी-पार्वती या देवी दुर्गा की ही आराधना करते हैं.
देवी का सौम्य स्वरूप हम देवी के इन स्वरूपों की पूजा इसलिए करते हैं क्योंकि ये सभी देवी के सौम्य रूप हैं और इनकी पूजा करना आसान है. दूसरा ये कि इन देवियों की छवियों के साथ हम ममता भरा कनेक्शन भी महसूस करते हैं. इनसे डर नहीं लगता है, लेकिन असल में देवी के जो महाविद्या स्वरूप हैं उनका वर्णन कर पाना, उनकी पूजा कर पाना और उनके तेज को सह पाना बहुत कठिन है. बल्कि उनकी छवियां भी भयंकर हैं और तंत्र की विधियों से रोज पूजा नहीं की जा सकती है. बल्कि सामान्य आम आदमी तो कभी भी तंत्र विधि से पूजा नहीं कर सकता है.
महाविद्या के भयंकर स्वरूप महाविद्या का स्वरूप इतना भयंकर है कि इनकी उत्पत्ति जब हुई तो खुद शिवजी उन्हें देखकर भाग खड़े हुए थे. देवी भागवत पुराण में इससे जुड़ी कहानी सामने आती है. बात तबकी है, जब शिवजी का विवाह, आदिशक्ति की अवतार सती से हुआ था. सती के पिता दक्ष प्रजापति इस विवाह के खिलाफ थे. उन्होंने शिवजी को गुस्से में आकर शाप भी दे दिया और यज्ञ की आहुति से दूर कर दिया.
इसी शाप को सिद्ध करने के लिए दक्ष प्रजापति ने कनखल (हरिद्वार के पास) एक विशाल यज्ञ कराया. इस यज्ञ में उन्होंने सभी देवताओं को बुलाया लेकिन शिवजी को जानबूझकर नहीं बुलाया. देवी सती से ये सहन नहीं हुआ. उन्होंने पिता के यज्ञ में जाने के लिए शिवजी से कहा, लेकिन शिव उन्हें जाने से रोकने लगे. इससे दोनों के बीच एक तरह से विवाद की स्थिति बन गई.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.










