
AI एजेंट्स से ट्रेडिंग से लोग रातोरात बन रहे करोड़पति, लेकिन इसके नुकसान भी हैं!
AajTak
AI Agents वो सबकुछ कर रहे हैं जो कुछ सालों पहले इंसानों के लिए नामुमकिन लगता था. हाल में एक खबर आई कि एक शख्स OpenClaw एजेंट की वजह से रातोरात करोड़पति बन गया. रिपोर्ट के मुताबिक इसका ट्रेंड बढ़ रहा है. लेकिन ये सब हो कैसे रहा है? आइए जानते हैं.
ट्रेडिंग की दुनिया तेजी से बदल रही है. अब सिर्फ इंसान नहीं, बल्कि मशीनें भी बाजार में पैसा बना रही हैं. हाल ही में OpenClaw नाम के एजेंट ने एक शख्स को रातोंरात करोड़पति बना दिया. क्योंकि वो शख्स जो नहीं कर पाया उसे बॉट ने कर दिया. इंसानों की लिमिटेशन होती है वो सोते हैं, लेकिन बॉट्स नहीं सोते. आप इन्हें AI एजेंट्स भी कह सकते हैं.
AI बॉट ट्रेडिंग एक नया ट्रेंड बनकर सामने आया है, जहां छोटे निवेशक भी टेक की मदद से कमाई करने की कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में आई रिपोर्ट में बताया गया है कि AI बॉट्स प्रेडिक्शन मार्केट में मौजूद छोटी गड़बड़ियों का फायदा उठा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: OpenClaw से डरी चीनी सरकार, इंसानों को तेजी से रिप्लेस कर रहा है ये AI टूल
ये लूपहोल ऐसे होते हैं जिन्हें आम निवेशक आसानी से नहीं पकड़ पाते. लेकिन AI बॉट लगातार डेटा देखता है और जैसे ही मौका मिलता है, तुरंत ट्रेड कर देता है.
इंसान से बेहतर गलतियां पकड़ते हैं AI एजेंट्स
इसका असर यह हुआ है कि कुछ यूजर्स ने कम समय में अच्छी कमाई की है. Coindesk की रिपोर्ट में एक उदाहरण दिया गया है, जहां एक ऑटोमेटेड बॉट ने बार-बार छोटे ट्रेड करके करीब 1.5 लाख डॉलर तक की कमाई कर ली. यह कमाई किसी एक बड़े दांव से नहीं, बल्कि लगातार छोटे मुनाफे से हुई.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











