
Hindu Nav Varsh 22026 Rashifal: हिंदू नववर्ष में इन राशियों पर रहेगा संकट! भारी पड़ेगा रौद्र संवत
AajTak
Hindu Nav Varsh 22026 Rashifal: हिंदू नववर्ष 2026 की शुरुआत हो चुकी है. जानें मेष, सिंह, धनु, कुंभ और मीन राशि के लिए कैसा रहेगा यह साल और किन चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना.
Hindu Nav Varsh 22026 Rashifal: हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 की शुरुआत 19 मार्च से शुरू हो चुकी है. ज्योतिष के अनुसार, इस साल के राजा गुरु और मंत्री मंगल हैं, जिसका असर देश-दुनिया और सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. इस संवत में कई बड़े ग्रहों की स्थिति बदलने वाली है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, जून के बाद देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में जाएंगे, राहु कुंभ से मकर में प्रवेश करेंगे और केतु सिंह से कर्क में आएंगे. शनि पूरे समय मीन राशि में रहेंगे. इन ग्रहों की चाल के कारण यह साल कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण भी साबित हो सकता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस संवत का नाम ‘रौद्र’ है, जिसका प्रभाव समाज और शासन पर भी दिखाई दे सकता है. लोगों में असंतोष बढ़ सकता है और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ने की आशंका है. खासकर कुछ राशियों के लिए यह समय थोड़ा सावधानी बरतने वाला रहेगा.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए इस साल शनि की साढ़ेसाती का असर बना रहेगा, इसलिए कामकाज में सतर्क रहना जरूरी है. भाग्य का साथ थोड़ा कमजोर रह सकता है और घरेलू मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं. हालांकि संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. इस दौरान जोखिम लेने से बचें और सोच-समझकर ही कोई बड़ा फैसला लें.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा और केतु भी आपकी राशि में रहेगा. ऐसे में सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी होगा. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और मानसिक तनाव भी हो सकता है. शादीशुदा जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन प्रेम संबंधों में आप साहसिक कदम उठा सकते हैं. निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.











