
साल भर में खत्म हो जाएगा इंटरनेट से इंसानों का राज, चलेगी बॉट्स की मनमानी, वेबसाइट्स पर होगा ट्रैफिक विस्फोट
AajTak
दुनिया की बड़ी इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी क्लाउफ्लेयर के सीईओ ने चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा है कि अगले साल तक इंटरनेट पर इंसानों से ज्यादा बॉट्स होंगे. उन्होंने समझाया है कि ये पूरा खेल कैसे होगा और इसका रिजल्ट क्या होगा.
इंटरनेट की दुनिया एक बड़े बदलाव के मुहाने पर खड़ी है. इस बार बदलाव सिर्फ इतना नहीं है कि लोग ज्यादा ऑनलाइन आएंगे. असली बदलाव यह है कि आने वाले समय में इंटरनेट पर ट्रैफिक तेजी से बढ़ेगा, लेकिन उसे चलाने वाले इंसान नहीं, बल्कि मशीनें होंगी.
दुनिया की बड़ी इंटरनेट सिक्योरिटी कंपनी क्लाउडफ्लेयर (Cloudflare) हेड मैथ्यू प्रिंस कहा है कि 2027 तक इंटरनेट पर इंसानों से ज्यादा ऐक्टिविटी बॉट्स की हो जाएगी. इसका मतलब है कि आने वाले समय में इंटरनेट पर कुल ट्रैफिक तो रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचेगा, लेकिन उसमें इंसानों की हिस्सेदारी घटती जाएगी.
यानी एक अजीब स्थिति बनेगी. इंटरनेट पहले से ज्यादा बिजी होगा, वेबसाइट्स पर ट्रैफिक ज्यादा आएंगे, लेकिन असली यूजर कम नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: Cloudflare...वो नाम जिसके ठप होते ही बंद हो जाती हैं दुनियाभर की कई वेबसाइट्स, जानें कैसे करता है काम
दरअसल, अभी तक वेबसाइट ट्रैफिक का मतलब होता था लोग आ रहे हैं, पढ़ रहे हैं, देख रहे हैं. लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव आने वाला है. अब ट्रैफिक का बड़ा हिस्सा उन बॉट्स से आएगा जो लगातार वेबसाइट्स को स्कैन करते हैं, डेटा उठाते हैं और उसी के आधार पर नया कंटेंट तैयार करते हैं. इसका असर बहुत बड़ा है.
इंसानों से ज्यादा बॉट-एआई एजेंट्स होंगे ऑनलाइन

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











