
10 एयरबैग, मसाज वाली सीट्स, भारत में लॉन्च हुई Lexus की पहली इलेक्ट्रिक कार
AajTak
लेक्सस ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया है. कंपनी की कार प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है. ये कंपनी की ES सेडान का 8वां जनरेशन है, जो 5 मीटर से लंबी है. कंपनी का दावा है कि कार सिंगल चार्ज में 444 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है. आइए जानते हैं इस कार की कीमत और दूसरी खास बातें.
Lexus ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने पॉपुलर लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान Lexus ES 500e को लॉन्च किया है. ये कार आकर्षक डिजाइन के साथ आती है. ब्रांड की दूसरी सेडान कार्स की तरह ही इसमें भी शार्प फ्रंट मिलता है. बेहतरीन डिजाइन के साथ ही कार में एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं.
इस कार के साथ ही लेक्सस ने आधिकारिक तौर पर भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एंट्री कर ली है. यानी ये भारत में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है. ऑल इलेक्ट्रिक के साथ ही ये कार पेट्रोल हाइब्रिड में भी मिलेगी. हालांकि, हाइब्रिड वेरिएंट की कीमतों का ऐलान कंपनी ने नहीं किया है.
Lexus ES 500e को कंपनी ने 89.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. ब्रांड ने साफ किया है कि इसका हाइब्रिड वर्जन भी मिलेगा. उसकी कीमतों का ऐलान इस साल के अंत तक होगा. ये कार TNGA-K प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, जो Toyota Camry के साथ शेयर किया जाता है.
लेक्सस सेडान के 8वीं जनरेशन को कंपनी ने नए डिजाइन और इंटीरियर के साथ लॉन्च किया है. ES 500e में 74.69kWh की बैटरी दी गई है, जो डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ आती है. ये मोटर सेटअप 343hp की पावर प्रोड्यूस करता है.
यह भी पढ़ें: Lexus NX: स्मार्ट फीचर्स... तगड़ा माइलेज! लेक्सस ने भारत में लॉन्च की लग्ज़री हाइब्रिड SUV, कीमत है इतनी
कंपनी की मानें, तो कार 580 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है. इसके साथ कंपनी 11kWh का AC होम चार्जर दे रही है. नई लेक्सस ईएस पिछले वर्जन के मुकाबले बड़ी है. कार 5,145 एमएम लंबी, चौड़ाई 1,920 एमएम, ऊंचाई 1,575 एमएम, व्हीलबेस 2,950 एमएम और ग्राउंड क्लियरेंस 158 एमएम का है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











