
Hyundai का बड़ा दांव, टाटा पंच को टक्कर देने के लिए उतारी नई Exter, इतनी है कीमत
AajTak
हुंडई ने नई एक्सटर को लॉन्च कर दिया है, जिसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से होगा. इस कार को 25 नए बदलाव के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें कुछ सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स भी दिए गए हैं. कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही ऑप्शन में आती है. ये कंपनी की सबसे सस्ती SUV है. आइए जानते हैं इसकी कीमतें और दूसरी खास बातें.
हुंडई मोटर इंडिया ने भारत में अपनी नई एक्सटर (Exter) को लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी की कॉम्पैक्ट SUV है, जिसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से है. कंपनी ने 25 नए बदलाव के साथ इस कार को लॉन्च किया है. ये बदलाव डिजाइन, टेक्नोलॉजी, कंफर्ट और सेफ्टी के मामले में किए गए हैं.
इन बदलावों की वजह से Hyundai Exter पहले से ज्यादा प्रीमियम ऑफरिंग बन जाती है. लॉन्चिंग (2023 में पहली बार हुई थी लॉन्च) के बाद से अब तक इस कार की 2 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं. नए बदलाव के साथ कंपनी नए कंज्यूमर्स को टार्गेट कर रही है, जो एक छोटी और हाई ग्राउंड क्लियरेंस वाली कार चाहते हैं.
2026 एक्सटर को कंपनी ने मैन्युअल, पेट्रोल ऑटोमेटिक (AMT) और CNG ऑप्शन में लॉन्च किया है. कार की कीमत 5,79,900 रुपये से शुरू होती है. ये कीमत HX2 वेरिएंट की है. वहीं कार का पेट्रोल टॉप वेरिएंट 8,35,900 रुपये है. AMT वेरिएंट की कीमत 6,90,900 रुपये से शुरू होती है. जबकि CNG वेरिएंट की कीमत 6,99,900 रुपये है. ये सभी कीमतें एक्स शोरूम की हैं.
यह भी पढ़ें: 1 लाख के पार पहुंची Hyundai की इस SUV की बुकिंग, लॉन्च हुआ नया वेरिएंट

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











