
Gajkesari Rajyog 2026: 26 मार्च को बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत
AajTak
Gajkesari Rajyog 2026: 26 मार्च 2026 को गुरु और चंद्रमा की युति से शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है. इस राजयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय खास लाभदायक माना जा रहा है. जानें इस योग का महत्व और किन क्षेत्रों में मिल सकते हैं फायदे.
Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में जब देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा के बीच विशेष संबंध बनता है तो गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है. इसे बहुत प्रभावशाली और शुभ योग माना जाता है, जो व्यक्ति को मान-सम्मान, सफलता और आर्थिक प्रगति दिलाने वाला माना जाता है. पंचांग के अनुसार, 26 मार्च को गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है. इस समय गुरु ग्रह पहले से ही मिथुन राशि में विराजमान हैं और 26 मार्च को चंद्रमा भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में यह योग सभी राशियों पर असर डालेगा, लेकिन मिथुन, सिंह और कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहने की संभावना है. इस दौरान मन प्रसन्न रह सकता है और कुछ लोगों को वाहन या कोई महंगी वस्तु खरीदने का अवसर भी मिल सकता है.
गजकेसरी राजयोग कैसे बनता है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब गुरु ग्रह चंद्रमा से केंद्र भाव यानी पहले, चौथे, सातवें या दसवें स्थान पर होते हैं, तब गजकेसरी राजयोग बनता है. कई बार यह योग तब भी बन जाता है जब गुरु और चंद्रमा एक ही राशि में स्थित हो जाते हैं. इस योग का नाम भी इसके अर्थ से जुड़ा है. ‘गज’ यानी हाथी समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है, जबकि ‘केसरी’ यानी सिंह शक्ति और नेतृत्व का संकेत देता है. इसलिए यह योग व्यक्ति को बुद्धिमत्ता, सम्मान और सफलता देने वाला माना जाता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह राजयोग काफी लाभदायक साबित हो सकता है. यह योग आपकी राशि के लग्न भाव में बन रहा है, जिससे करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं. इस समय आय के नए साधन बन सकते हैं और पहले किए गए निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन सकते हैं. व्यापार करने वालों के लिए नई साझेदारी या समझौते फायदेमंद साबित हो सकते हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ने और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनने के अवसर मिल सकते हैं.
सिंह राशि

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











