
UN की रिपोर्ट में खुलासा, दुनियाभर में 5 करोड़ लोग मॉडर्न स्लेवरी में जी रहे, भारत, बांग्लादेश में जबरन शादियां बढ़ी
AajTak
संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूह वॉक फ्री की रिपोर्ट 'द ग्लोबल एस्टीमेट्स ऑफ मॉडर्न स्लेवरी' में कहा गया है कि 2021 में पांच करोड़ लोग मॉडर्न स्लेवरी में जीने को मजबूर है. इनमें से 2.8 करोड़ लोग बंधुआ मजदूरी और 2.2 करोड़ लोग जबरन विवाह में फंसे हुए हैं.
संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2021 में दुनियाभर में लगभग पांच करोड़ लोग मॉडर्न स्लेवरी (आधुनिक गुलामी) में जी रहे हैं. रिपोर्ट कहती है कि कोरोना महामारी की वजह से अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत और मिस्र जैसे देशों में जबरन विवाह के मामले भी बढ़े हैं. संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूह वॉक फ्री की रिपोर्ट 'द ग्लोबल एस्टीमेट्स ऑफ मॉर्डन स्लेवरी' में कहा गया है कि 2021 में पांच करोड़ लोग मॉडर्न स्लेवरी में जीने को मजबूर है. इनमें से 2.8 करोड़ लोग बंधुआ मजदूरी और 2.2 करोड़ लोग जबरन विवाह में फंसे हुए हैं.
रिपोर्ट में कहा गया कि बीते पांच साल में मॉडर्न स्लेवरी में शामिल हुए लोगों की संख्या बढ़ी है. 2016 की तुलना में 2021 में मॉडर्न स्लेवरी में एक करोड़ लोग और शामिल हुए हैं.
पांच करोड़ लोग मॉडर्न स्लेवरी में जी रहे
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के लगभग हर देश में मॉडर्न स्लेवरी है. इसका संस्कृति और धर्म से कोई लेना देना नहीं है. सभी बंधुआ मजदूरियों में से आधे से अधिक यानी 52 फीसदी और जबरन विवाह के एक चौथाई मामले उच्च मध्य आय वाले और उच्च आय वाले देशों में मिले हैं.
रिपोर्ट में कहा गया कि बंधुआ मजदूरी के अधिकतर मामले (86 फीसदी) निजी सेक्टर में हैं. बंधुआ मजदूरी में गैर प्रवासी वयस्क कामगारों की तुलना में प्रवासी कामगारों की संख्या लगभग तीन गुनी से अधिक हो सकती है.
2021 में 2.2 करोड़ लोग जबरन विवाह में धकेले गए

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









