
Umesh Pal Murder Case में यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, माफिया अतीक अहमद का बहनोई मेरठ से गिरफ्तार
AajTak
उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP STF) ने उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बहनोई को मेरठ से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि एसटीएफ के साथ ही प्रयागराज पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने बड़ा एक्शन लिया है. एसटीएफ ने हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी माफिया अतीक अहमद के बहनोई को मेरठ से गिरफ्तार किया है. बाहुबली अतीक अहमद के बहनोई अखलाक अहमद को एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत पकड़ा है.
बताया जा रहा है कि अतीक अहमद का बहनोई अखलाक अहमद मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर में रहता है. अखलाक अहमद ने उमेश पाल हत्याकांड में आरोपियों को फाइनेंशियल सपोर्ट दिया था. उमेश पाल हत्याकांड के बाद कई बार पहले भी अखलाक से पूछताछ की गई थी. पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था. प्रयागराज पुलिस ने जांच के बाद अखलाक को एसटीएफ के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है.
बता दें कि उमेश पाल किडनैपिंग केस में माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा हो चुकी है, वहीं अतीक का भाई अशरफ अहमद बरी हो चुका है, लेकिन अब सबकी नजर उमेश पाल मर्डर केस पर है.
17 साल पुराने मामले में सुनाई जा चुकी है सजा
17 साल पुराने उमेश पाल अपहरण केस में बीते दिनों प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाया था. कोर्ट ने बाहुबली अतीक अहमद समेत 3 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी.
यह भी पढ़ेंः 165 से अधिक केस, 109 अंडरट्रायल, 13 में बरी... ये है अतीक अहमद एंड फैमिली की क्राइम कुंडली

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










