
Ujjain: महाकाल मंदिर में आज से मोबाइल बैन, नियम तोड़ने पर वसूला ₹200 जुर्माना
AajTak
Ujjain Mahakal Temple: उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने मंदिर क्षेत्र में मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह बैन लगा दिया है. इसके लिए सभी द्वारों पर लॉकर सुविधा उपलब्ध कराई गई है. जो यात्री मोबाइल अंदर ले गए थे, जिनसे ₹200 जुर्माने के रूप में वसूल किए गए हैं.
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब मोबाइल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. दरअसल आए दिन मंदिर में फिल्मी गानों पर वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले सामने आ रहे थे, जिससे मंदिर की पवित्रता को ठेस पहुंच रही थी. अब मंदिर समिति ने बाहर ही मोबाइल रखने के लिए लॉकर बनाए हैं.
इन मोबाइल लॉकर्स में श्रद्धालुओं के मोबाइल रखे जाएंगे और क्यूआर कोड के माध्यम से उन्हें टोकन दिया जाएगा और टोकन दिखाने पर मोबाइल उन्हें वापस कर दिए जाएंगे. इस व्यवस्था से मंदिर में आए सभी श्रद्धालु और पुजारी खुश दिखाई दिए. इस व्यवस्था के लिए मंदिर समिति की तरफ से 10 हजार लॉकर बनवाए गए हैं.
जुर्माना भी वसूला महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने मंदिर क्षेत्र में मोबाइल पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिए हैं. इसके लिए सभी द्वारों पर लॉकर सुविधा उपलब्ध कराई गई है. उसके बावजूद भी कुछ यात्रियों ने मोबाइल उपयोग किया गया था, जिनसे ₹200 जुर्माने के रूप में वसूल किए गए हैं.
नरमी और ढिलाई ना हो: मंदिर पुजारी
मंदिर के पुजारी महेश जी के मुताबिक, मंदिर प्रबंध समिति की तरफ से मोबाइल से फोटो और सेल्फी लेना, सब पर सख्ती से प्रतिबंध लगा दिया गया है. हम स्वागत करते हैं. यह सदैव हमारी मांग रही थी कि मंदिर के अंदर जो सेल्फी स्पॉट बनता जा रहा है, उस पर रोक लगनी चाहिए. आखिरकार आज से उस पर रोक लग गई है. साथ ही यह मांग भी करते हैं कि आज जो रोक लगाई गई है, यह सदैव चालू रहे. बाद में इसमें किसी भी तरह की नरमी और ढिलाई ना हो, जिससे दोबारा मंदिर की पवित्रता और परंपरा को ठेस पहुंचे. यह हमारा मंदिर समिति से आग्रह है. यह निर्णय मंदिर हित और श्रद्धालुओं के हित में हुआ है.
श्रद्धालुओं ने बताया अच्छा निर्णय

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










