
Ujjain: महाकाल मंदिर के पास तकिया मस्जिद पर चला बुलडोजर, बेगमबाग कॉलोनी के 230 से ज्यादा मकानों को भी किया जा रहा ध्वस्त
AajTak
Ujjain News: बेगमबाग कॉलोनी में शनिवार दोपहर 3 बजे तक क्षेत्र के 100 मकानों को जमींदोज कर दिया गया था. एडीएम और महाकाल मंदिर के प्रभारी प्रशासक ने बताया कि इस कार्रवाई को पूरा होने में एक से दो दिन का समय लगेगा. अभी तक शांतिप्रिय तरीके से कार्रवाई जारी है. लोग खुद भी इसमें प्रशासन का सहयोग कर अपने मकानों को खाली कर रहे हैं.
उज्जैन में महाकाल मंदिर के समीप बनी बेगमबाग कॉलोनी के 230 से अधिक मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई. प्रशासन और पुलिस की देखरेख में यहां के धर्म स्थल तकिया मस्जिद को भी तोड़ दिया गया. हालांकि, इस दौरान हल्का विरोध भी देखने को मिला.
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने यहां पथराव करने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस बल ने तत्काल ही हालात पर काबू पा लिया और ये कार्रवाई सतत चलती रही. हालांकि, प्रशासन ने इस बात की पुष्टि नहीं की. लेकिन पुलिस का कहना था कि यदि ऐसी घटना हुई है, तो कार्रवाई की जाएगी.
बेगमबाग कॉलोनी में शनिवार दोपहर 3 बजे तक क्षेत्र के 100 मकानों को जमींदोज कर दिया गया था. एडीएम और महाकाल मंदिर के प्रभारी प्रशासक ने बताया कि इस कार्रवाई को पूरा होने में एक से दो दिन का समय लगेगा. अभी तक शांतिप्रिय तरीके से कार्रवाई जारी है. लोग खुद भी इसमें प्रशासन का सहयोग कर अपने मकानों को खाली कर रहे हैं.
दरअसल, महाकाल मंदिर क्षेत्र के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण की राह में आड़े आ रहे बेगमबाग कॉलोनी की बेशकीमती जमीन मिलने की बड़ी अड़चन अब दूर हो गई. ये मामला मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय तक गया, जहां न्यायालय ने कॉलोनी वालों की अपील खारिज कर दी थी, लेकिन निचली अदालतों में केस लंबित होने की वजह से प्रशासन कब्जा नहीं ले पा रहा था. अब वहां से भी प्रशासन के पक्ष में फैसला आने के बाद जिला प्रशासन ने नगर निगम और पुलिस को साथ लेकर तुरंत कार्रवाई का मन बनाया.
बीती शाम इसके लिए क्षेत्र में मुनादी करवाई गई और लोगों को घर खाली करने की अंतिम सूचना दी गई. शनिवार को सुबह प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में नगर निगम रिमूवल गैंग ने मकानों पर जेसीबी और अन्य मशीनों से प्रहार शुरू किया.
देखते ही देखते सीमेंट कंक्रीट से तने मकान ताश के पत्ते की तरह ढहने लगे. जिला प्रशासन की टीम ने मकानों के साथ-साथ यहां अवैध रूप से बनाए गए धर्मस्थल को भी तोड़ दिया. हल्के विरोध के बीच निगम अमले ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










