
Ujjain: बारात में डांस करते-करते लड़के ने तोड़ दिया दम, डॉक्टर बोले- डीजे के तेज म्यूजिक से गई जान
AajTak
Ujjain News: उज्जैन जिले में निकली एक बारात में शामिल युवक डीजे पर डांस करते-करते अचानक जमीन पर गिर पड़ता है. उसे हॉस्पिटल ले जाया जाता है, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
मध्यप्रदेश के उज्जैन में बारात में बजने वाले डीजे के तेज म्यूजिक ने एक युवक की जान ले ली. बारात में डीजे की तेज आवाज के दौरान वीडियो बनाते वक्त युवक गश खाकर गिरा तो फिर उठ नहीं पाया. डॉक्टर्स के मुताबिक डीजे की तेज आवाज की वजह से उसे हार्ट अटैक आया है.
उज्जैन के पास अम्बोदिया डेम निवासी 18 साल का लाल सिंह अपने दोस्त विजय की शादी में शामिल होने ताजपुर आया था. विजय की बारात गांव में निकल रही थी और बारात में लालसिंह अपने दोस्तों के साथ डीजे के पीछे नाच रहा था. इस दौरान वह मोबाइल पर वीडियो भी बना रहा था. तभी अचानक डांस करते हुए लालसिंह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे उज्जैन रैफर कर दिया. डॉक्टरों ने उज्जैन पहुंचने पर लालसिंह को मृत घोषित कर दिया.
दरअसल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि लालसिंह के दिल में खून का थक्का जमा हुआ था. अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र शर्मा के मुताबिक, डीजे के तेज म्यूजिक की वजह से ऐसा हुआ है.
डॉक्टर ने बताया कि डीजे या अन्य बड़े साउंड सिस्टम से जब तेज म्यूज़िक बजाया जाता है तो शरीर में असामान्य गतिविधियां होती हैं. तय सीमा से ज्यादा डेसिबल वाला साउंड मानव शरीर के लिए हानिकारक होता है. इसका असर दिल और दिमाग दोनों पर हो सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










