
Ujjain: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे बेटे ने अपनी जांघ की चमड़ी से मां के लिए बनवाई चप्पलें, बोला- रामायण से सीख मिली
AajTak
Ujjain News: रौनक गुर्जर कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रह चुका है. एक केस में आरोपी बने रौनक के पैर में पुलिस ने एक बार भी गोली मार दी थी. लेकिन अब रौनक नियमित रामायण का पाठ करता है और धार्मिक गतिविधियों में लीन रहने की कोशिश करता है.
रामायण के रचयिता वाल्मीकि के महर्षि बनने से पहले की कथा हिंदू धर्म ग्रंथों में सुनाई जाती है. वाल्मिकी का असली नाम पहले रत्नाकर था. रत्नाकर अपने परिवार के पालन पोषण के लिए खूंखार डाकू बन थे. लेकिन एक दिन नारद जी के समझाने पर डाकू रत्नाकर की जिंदगी बदल गई और भगवान भक्ति में लीन हो जाने के बाद उनको पूजनीय महर्षि और आदिकवि वाल्मीकि के नाम से जाना गया. कुछ यह कहानी इसलिए क्योंकि मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से भी एक अपराधी के हृदय परिवर्तन का मामला सामने आया है. महाकाल की नगरी में एक हिस्ट्रीशीटर रहे अपराधी ने अपनी जांघ की चमड़ी से चरण पादुकाएं बनवाकर अपनी मां को पहना दीं.
शहर के ढांचा भवन इलाके में रहने वाला रौनक गुर्जर कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रह चुका है. एक केस में आरोपी बने रौनक के पैर में पुलिस ने एक बार भी गोली मार दी थी. लेकिन अब रौनक नियमित रामायण का पाठ करता है और धार्मिक गतिविधियों में लीन रहने की कोशिश करता है.
राम भगवान से मिली प्रेरणा
रौनक को रामायण से मां की सेवा की प्रेरणा मिली. रौनक ने बताया, रामायण का पाठ करता हूं और प्रभु के चरित्र से काफी प्रभावित हूं और भगवान राम ने ही कहा है कि अपनी मां के लिए चमड़े से खडाऊं भी बनवा दें तो कम है. बस, इसी बात को लेकर मेरे मन मे ख्याल आया और मां के लिए अपने चमड़े से मैंने चरण पादुका बनवाईं और मां को भेंट कीं.
अस्पताल में निकलवाई जांघ की चमड़ी
खास बात यह है कि चरण पादुकाएं यानी चप्पलें रबर, प्लास्टिक या किसी अन्य जीव के चमड़े से नहीं बनवाई गईं, बल्कि खुद रौनक ने अपने खाल निकलवाकर बनवाई थीं. रौनक ने अस्पताल में सर्जरी करवाकर अपनी जांघ की चमड़ी निकलवाने की प्रक्रिया गुपचुप तरीके से करवाई और परिवार में किसी को कुछ नहीं बताया. इसके बाद चमड़ी को लेकर मोची के पास पहुंचा. जहां मोची ने अपनी कुशलता का परिचय देते हुए पहली बार किसी इंसान की चमड़ी से चप्पल बनाईं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










