
UGC NET Exam Postponed: स्थगित हुई UGC NET परीक्षा, कल होने वाला था एग्जाम, जल्द घोषित होगी नई तारीख
AajTak
15 जनवरी को होने वाली यूजीसी नेट की परीक्षा स्थगित कर दी गई है. हालांकि, 16 जनवरी 2025 को होने वाली परीक्षा पहले की निर्धारित तिथि के अनुसार ही आयोजित की जाएगी.
यूजीसी-नेट (UGC-NET) दिसंबर 2024 परीक्षा, जो 15 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाली थी, अब स्थगित कर दी गई है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने इस परीक्षा के पोस्टपोन होने की घोषणा की है और इसके लिए नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा. हालांकि, 16 जनवरी को होने वाली परीक्षा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएगी.
अब कब होगा एग्जाम?
15 जनवरी को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा अब किसी नई तारीख पर आयोजित की जाएगी. हालांकि, इस नई तारीख के बारे में फिलहाल एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने कोई जानकारी नहीं दी है. उन्होंने केवल यह बताया है कि यूजीसी नेट परीक्षा की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी, और इसकी घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी. इसके साथ ही, नई तारीख पर आधारित एडमिट कार्ड भी अलग से जारी किए जाएंगे.
क्यों स्थगित हुई परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बताया है कि उसे कई सिफारिशें प्राप्त हुई थीं, जिनमें पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहारों के मद्देनजर 15 जनवरी 2025 को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित करने की अपील की गई थी. छात्रों के हित में निर्णय लेते हुए, एजेंसी ने 15 जनवरी 2025 को निर्धारित यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है. हालांकि, 16 जनवरी 2025 को होने वाली परीक्षा पहले की निर्धारित तिथि के अनुसार ही आयोजित की जाएगी.
इन विषयों की होनी थी परीक्षा

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











