
UGC रूल पर बीजेपी में उठापटक, विपक्ष साइलेंट... टिकैट-संजय सिंह-प्रतीक भूषण क्या बोले?
AajTak
UGC के ‘उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता विनियम, 2026’ को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है. समर्थक इसे भेदभाव खत्म करने की पहल बता रहे हैं, जबकि विरोधी दुरुपयोग और ध्रुवीकरण का खतरा जता रहे हैं.
हायर एजुकेशन को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है. UGC के नए 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता विनियम, 2026' से राजनीतिक तूफान शुरू हो गया है. नियमों से जुड़ा गैजेट इस महीने की शुरुआत में नोटिफाई किया गया था. ये नियम विश्वविद्यालयों में जाति-आधारित भेदभाव से निपटने के लिए मज़बूत सिस्टम बनाने का आदेश देते हैं. वहीं, दूसरी तरफ कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं.
आलोचकों का कहना है कि ये एकतरफ़ा और अस्पष्ट हैं, इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है. सरकार द्वारा जारी किया गया यह नोटिफिकेशन विरोध प्रदर्शन, इस्तीफ़ों और राजनीतिक बेचैनी की वजह बनता जा रहा है. मामले पर बीजेपी अंदर उठापटक मची हुई है.
आलोचकों ने इन दोनों इस्तीफ़ों को इस बात के सबूत के तौर पर पेश किया है कि UGC नियमों का विरोध सिर्फ़ छात्र राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक और राजनीतिक सिस्टम में भी पहुंच गया है.
सवर्ण समुदायों के छात्रों ने 27 जनवरी यानी आज यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के हेडक्वार्टर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. बढ़ते विवाद के बीच यूनिटी का आह्वान करते हुए, छात्र समूहों ने अपने साथियों से नए नियमों का विरोध दर्ज कराने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा होने की अपील की है.
इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर सोमवार को विरोध प्रदर्शन देखे और आज भी प्रोटेस्ट बुलाए गए हैं.
यह भी पढ़ें: टीचर्स से लेकर स्टूडेंट्स तक... UGC के वो 4 नियम कौन से हैं जिनपर बवाल मचा हुआ है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










