
UGC के नए रेगुलेशन पर झारखंड में उबाल, रांची यूनिवर्सिटी में आमने-सामने आए छात्र
AajTak
रांची यूनिवर्सिटी के आर्यभट सभागार के बाहर रेगुलेशन के समर्थक और विरोधी आमने-सामने आने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई. दोनों गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोनों गुटों को समझाने की कोशिश की.
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए इक्विटी रेगुलेशन को लेकर झारखंड में भी सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है. जहां एक ओर ओबीसी और आदिवासी संगठनों ने इस नियम का खुलकर समर्थन किया है, वहीं दूसरी ओर सवर्ण वर्ग के छात्र और शिक्षक इसके विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं. स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट सभागार के बाहर रेगुलेशन के समर्थक और विरोधी आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी हुई.
रेगुलेशन के समर्थन में उतरे ओबीसी और आदिवासी छात्रों का कहना है कि यह नियम लंबे समय से चले आ रहे भेदभाव को रोकने के लिए जरूरी है. समर्थकों ने सवाल उठाया कि जब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया, तब किसी ने विरोध नहीं किया, तो अब इक्विटी रेगुलेशन आने पर सवर्ण वर्ग ही सड़कों पर क्यों उतर रहा है. उनका दावा है कि विश्वविद्यालय परिसरों में भेदभाव के मामलों में 118 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है, ऐसे में इस कानून को गलत ठहराना उचित नहीं है.
वहीं, रेगुलेशन का विरोध कर रहे शिक्षकों और छात्रों का कहना है कि नए नियमों में सजा का प्रावधान भय का माहौल पैदा करता है. उनका तर्क है कि बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों के आरोपित को दोषी मानने की प्रवृत्ति न केवल सवर्ण शिक्षकों बल्कि विद्यार्थियों के हित में भी नहीं है. विरोध करने वालों की मांग है कि इक्विटी कमिटी में फॉरवर्ड वर्ग का भी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए और नियमों में आवश्यक संशोधन किए जाएं, ताकि किसी भी वर्ग के साथ अन्याय न हो.
समर्थक पक्ष इन आशंकाओं को खारिज करता है. उनका कहना है कि डरने वाले वही लोग हैं जिन्होंने कभी शोषण किया है. समर्थकों का आरोप है कि कुछ शिक्षक कक्षाओं में छात्रों को आपत्तिजनक और अपमानजनक संबोधन करते रहे हैं, और इसी वजह से वे इस कानून से असहज महसूस कर रहे हैं. उनके अनुसार, यह रेगुलेशन भेदभाव को बढ़ाने के बजाय उसे रोकने का काम करेगा.
रांची विश्वविद्यालय के प्रांगण में दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर संवाद की कोशिश भी की गई, जहां शिक्षकों और छात्रों ने खुलकर अपने विचार रखे. हालांकि, इक्विटी कमिटी में फॉरवर्ड वर्ग के प्रतिनिधित्व की कमी और सजा के प्रावधान को लेकर असंतोष साफ दिखाई दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










